प्रतापगढ़। छोटीसादड़ी उपजिला चिकित्सालय में किडनी मरीजों के लिए दो डायलिसिस मशीनों की सुविधा शुरू हो गई है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने इन मशीनों का उद्घाटन किया। ये मशीनें प्रधानमंत्री नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम के तहत राजस्थान सरकार द्वारा स्वीकृत की गई हैं। इसी दौरान राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी (आरएमआरएस) की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरएमआरएस अध्यक्ष डॉ. जीवाराम मीणा ने की। इसमें चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर और प्रतापगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विधायक कृपलानी ने बताया कि अस्पताल को डायलिसिस मशीनों के साथ एक आरओ यूनिट भी मिली है। अब क्षेत्र के किडनी मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। बैठक में अस्पताल की सेवाओं में सुधार और चिकित्सीय सेवाओं के विस्तार पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में छोटीसादड़ी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्वी मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमावत के अलावा जिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा के नर्सिंग अधीक्षक जितेंद्र सिंघवी और अस्पताल के अन्य चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़
copy assignment operator c++ Can Be Fun For Anyone
March 14, 2026
11:02 pm
A Review Of copy mail
March 14, 2026
11:01 pm
No-Hassle HKI3 File Support with FileMagic
March 14, 2026
10:57 pm
Kia сервис ДжапАвто
March 14, 2026
10:55 pm

छोटीसादड़ी अस्पताल को मिली सौगात; दो डायलिसिस मशीनों का हुआ उद्घाटन, किडनी के मरीजों को मिलेगी राहत
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

