पाली। जिले में एक होटल के फर्स्ट फ्लोर पर आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से होटल में लगे एसी, पंखे फर्नीचर का कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में स्थित ओम बन्ना धाम पर बनी भवानी होटल में हुई। अचानक शॉर्ट सर्किट से होटल के फर्स्ट फ्लोर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पाली से दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक होटल के फर्स्ट फ्लोर पर लगे एसी, पंखे आदि सामान जल चुका था। अचानक आग लगने से मौके पर एक बार तो अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। कई जनों ने मोबाइल से घटना के वीडियो भी बनाए। आग बुझाने में दमकलकर्मी पारस गहलोत, भंवरलाल, कमलेश आदि जुटे रहे।

लेटेस्ट न्यूज़
Le virtuose du chaîne liberty : une finalité intemporelle
March 19, 2026
2:35 pm
Where can someone purchase a 20 foot shipping container?
March 19, 2026
2:34 pm
Cette folklore ancestrale : La bola de grossesse
March 19, 2026
2:34 pm
Hexagonal Initial: Your Modern Jewelry Refresh
March 19, 2026
2:32 pm

होटल के फर्स्ट फ्लोर पर लगी आग; धुएं का उठा गुब्बार, दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

