अलवर। जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के केडलगंज मार्केट में 5 दिन पहले स्कूटी सवार महिला के सोने के टॉप्स छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी टॉप्स छीनकर फरार हो गया था। पुलिस ने 22 वर्षीय रोबिन सिंह लवाणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीने गए टॉप्स बरामद किए हैं। थानाधिकारी नरेश शर्मा ने बताया- पूनम पत्नी राजेंद्र शर्मा निवासी रेलवे कॉलोनी थाना एनईबी ने 30 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि वह और उसकी बेटी स्कूटी से केड़लगंज मार्केट में गए थे। वहां जाम लगा था। तभी एक बदमाश आया और झपट्टा मारकर उसके कानों के सोने के टॉप्स लेकर भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश रोबिन सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी सैय्यद कॉलोनी गोलेटा थाना एमआईए को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बदमाश से अन्य चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Kraken Marketplace: Безопасный доступ через Tor
March 12, 2026
8:51 pm
Answers about Celebrities
March 12, 2026
8:51 pm
Answers about Katrina Kaif
March 12, 2026
8:48 pm
Is Eric horng from abc news gay?
March 12, 2026
8:47 pm

सोने के टॉप्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

