Explore

Search

March 12, 2026 5:07 pm


हेरोइन तस्करी में पंजाब का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार; रावला क्षेत्र में 3 किलो 32 ग्राम की खेप

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

श्रीगंगानगर। जिले में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर रावला क्षेत्र में 3 किलो 32 ग्राम हेरोइन मिलने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक इस केस में तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि 21 मार्च 2025 को बीएसएफ पोस्ट खानूवाली के कंपनी कमांडर दीपक कुमार ने रावला थानाधिकारी नवनीत सिंह को सूचना दी थी कि रोही चक 03 केएनएम में एक संदिग्ध पैकेट पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में दो पारदर्शी पॉलिथीन की थैलियों में कुल 3 किलो 32 ग्राम हेरोइन मिली। आसपास के खेतों और बॉर्डर इलाके में तलाशी ली गई, लेकिन कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने हेरोइन जब्त कर रावला थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहतT मुकदमा दर्ज किया।

केस की जांच घड़साना थानाधिकारी महावीर प्रसाद को सौंपी गई। तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना पर पहले ही अमनदीप सिंह और सोनू उर्फ गोरा को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तीसरे आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ रमनदीप उर्फ दीप उर्फ बंटी को फरीदकोट के केंद्रीय कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। वह मूल रूप से बोराके, थाना सदर फिरोजपुर, पंजाब का रहने वाला है। फिलहाल वह मोहन के उत्ताड़, थाना गुरसहाय, जिला फिरोजपुर में रह रहा था। पूरे मामले में पूछताछ और जांच जारी है। पुलिस टीम में महावीर प्रसाद, दिनेश, भवानी सिंह और बजरंग शामिल हैं। सभी पुलिस थाना घड़साना से हैं।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर