राजसमंद। पुष्टिमार्ग की प्रधानपीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा के तिलकायत पुत्र विशाल बावा ने मध्यप्रदेश दौरे के दौरान सीएम डॉ मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने तिलकायत पुत्र विशाल बावा का स्वागत किया। विशाल बावा ने भी सीएम यादव को उपरना ओढ़ाकर श्रीजी प्रभु का प्रसाद भेंट का स्वागत किया। इस अवसर पर विशाल बावा ने सीएम यादव से पुष्टिमार्ग से संबंधित विषयों पर संवाद किया और पुष्टिमार्ग के महत्व को बताया। चर्चा के दौरान विशाल बावा ने आचार्य चरण की पृथ्वी परिक्रमा एवं 84 बैठक जी की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व को समझाया। इस अवसर पर विशाल बावा ने सीएम डॉ यादव को श्रीनाथद्वारा पधारने का आमंत्रण दिया। इस दौरान अंजन शाह, मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य सहित सेवक मौजूद थे। इससे पूर्व विशाल बावा ने एमपी के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से इंदौर में मुलाकात की जहां विशाल बावा का स्वागत किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़
Electron Cash Wiki
March 10, 2026
12:33 am
New Zeland Finest Vape Store – Ecigoz.co.nz
March 10, 2026
12:32 am
MacBook Pro M5 2025: The Ultimate Laptop You Can Buy With Cryptocurrency
March 10, 2026
12:26 am
Are You Trying To Stop Nicotine?
March 10, 2026
12:23 am

श्रीनाथजी मंदिर के तिलकायत पुत्र का मध्यप्रदेश दौरा; भोपाल में सीएम डॉ मोहन यादव से मिले
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

