Explore

Search

February 17, 2026 2:51 pm


महिला की फेक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो वायरल किए, जांच में जुटी पुलिस

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सीकर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में महिला की फेक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने पुलिस में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सीकर के धोद पुलिस थाने में महिला के पति ने शिकायत देकर बताया कि थाना इलाके की ही रहने वाली पिंकी और सांवकरण ने उसकी पत्नी की सोशल मीडिया साइट्स पर फेक आईडी बनाई। इसके बाद फेक आईडी के जरिए सोशल मीडिया साइट्स पर अश्लील वीडियो वायरल कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच रानोली थानाधिकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार कर रहे हैं। वहीं सीकर में 18 साल की एक युवती की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी 18 साल की बेटी 2 मई की सुबह से लापता है। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल अब पुलिस युवती की तलाश में लगी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर