चूरू। जिले के साहवा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की बीकानेर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पिकअप पलटने से रविवार को 2 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 24 लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिकअप सवार सभी लोग झाड़सर मोड़ पर शोकसभा से लौट रहे थे। घायलों को तारानगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सात गंभीर घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल ले जाया गया। इनमें सरबती देवी (60) को डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया। 12 वर्षीय लड़के की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बिरजूराम (55) की हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर रेफर किया गया, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने बताया कि 12 वर्षीय लड़के की तिल्ली फटने से मौत हो गई। गंभीर घायलों में ओमप्रकाश, किशोर, कृष्ण, बिरमादेवी, सावित्री देवी और राजेश कुमार शामिल हैं। सोमवार सुबह साहवा पुलिस डीबी अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Исследуем реальность казино плей фортуна казино официальный сайт
February 17, 2026
2:43 pm
Как определить лучшее онлайн-казино
February 17, 2026
2:37 pm
Beautiful time
February 17, 2026
2:30 pm
Рассекречиваем секреты бонусов интернет-казино криптобосс казино онлайн, которые вам нужно использовать
February 17, 2026
2:30 pm

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, 24 लोग हुए थे घायल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

