Explore

Search

March 11, 2026 12:32 pm


5 लाख का पार्सल लेकर फरार आरोपी युवक गिरफ्तार; जयपुर के रेस्टोरेंट में काम करता मिला

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। जिले की गंज थाना पुलिस ने 5 लाख का पार्सल लेकर फरार हुए आरोपी डिलीवरी बॉय को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। वहां वहां एक रेस्टोरेंट में काम कर फरारी काट रहा था। उसके कब्जे से पुलिस ने 17 मोबाइल फोन भी बरामद किए थे। गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह राठौड़ ने बताया- 28 अप्रैल 2024 को परिवादी मनीष पुत्र सुखराम हाल सिक्यूरिटी अधिकारी डेल्हेवरी लिमिटेड (कोरियर कम्पनी) अजमेर ने एक रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि हमारी कंपनी में काम करने वाला डिलीवरी बॉय दिनेश पुत्र गलबाराम निवासी ग्राम हाडेचा सांचौर जिला जालौर को डिलीवरी करने के लिए पार्सल दिए थे, जो उन पार्सल को लेकर फरार हो गया है। कीमत 5 लाख 9 हजार 605 रुपए है। इस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने सांचौर जिला जालौर में जाकर कई दिनों तक रूककर आरोपी की तलाश की गई। स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी के बारे में सूचना एकत्र की। आरोपी का सुराग मिलने पर आरोपी की तलाश के लिए टीम जयपुर पहुंची। जयपुर में आरोपी को एक रेस्टोरेन्ट में काम करते हुए डिटेन किया गया तथा आरोपी दिनेश कुमार (25) पुत्र गलबाराम निवासी हाडेचा पुलिस थाना साचौर जिला जालौर के कब्जे से 17 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर