Explore

Search

February 17, 2026 12:12 pm


जगदंबा माता मंदिर में चोरी, चांदी के छत्र और दानपात्र का कैश ले गए चोर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सीकर। जिले के धोद थाना क्षेत्र में सिंगरावट गांव के लोसल रोड पर स्थित जगदंबा माता मंदिर में बीती रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर का गेट खोलकर अंदर घुसे और माता जगदंबा की प्रतिमा पर चढ़े चार चांदी के छत्र व दानपात्र तोड़कर हजारों रुपए का चढ़ावा चुरा ले गए। दानपात्र में 5 हजार से अधिक कैश था। मंदिर के पुजारी कन्हैयालाल (63) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह जब वे पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो दानपात्र टूटा हुआ मिला और पूजा का सामान बिखरा पड़ा था। माता की मूर्ति से चांदी के छत्र गायब थे। पुजारी ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही धोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई पूर्ण सिंह कर रहे हैं। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर रोष है और वे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब धोद के मंदिरों में चोरी की घटना हुई हो। इससे पहले भी मंदिरों में चोरी कर चुके हैं।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर