Explore

Search

December 2, 2025 6:43 pm


लेटेस्ट न्यूज़

21 साल की लड़की लापता; परिजनों को बिना बताए रात को घर से निकली

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जोधपुर। जिले में 21 साल की युवती के घर से लापता हो जाने का मामला सामने आया है। लड़की परिजनों को बिना बताए घर से चली गए। लड़की के पिता ने इस संबंध पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लड़की के पिता ने करवड़ थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी 21 साल की लड़की रविवार रात को घर से बिना बताए कहीं चली गई। जो अभी तक वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने की काफी जगह तलाश की। लेकिन लड़की का अभी तक कहीं कोई सुराग नहीं लगा। लड़की के पिता ने एक युवक पर लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया है। फिलहाल परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लड़की की तलाश में जुट गई है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक मोहनराम कर रहे हैं।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर