अजमेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ज्वैलरी शॉप से 6 लाख रुपए के दो मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। कस्टमर बनकर आई बुर्काधारी महिला भीड़ का फायदा उठाकर 6 तोले के दो सोने के मंगलसूत्र लेकर फरार हो गई। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित व्यापारी मनोज जैन ने बताया कि नया बाजार में स्थित उनकी विकास ज्वैलर्स में 4 तारीख को दोपहर करीब 1 बजे एक बुर्काधारी महिला आई थी। मंगलसूत्र खरीदने के बहाने दुकान में आई महिला ने भीड़ का फायदा उठाकर दो मंगलसूत्र चोरी कर लिए। दोनों मंगलसूत्र करीब 6 तोले के थे, जिनकी कीमत लगभग 6 लाख रुपए है। व्यापारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है। फुटेज में महिला को मंगलसूत्र चोरी करते हुए साफ देखा जा सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about TV Shows and Series
March 11, 2026
8:27 pm
What sort of news and media does the ‘This Is Grimsby’ website publish?
March 11, 2026
8:27 pm
Essential Range Rover Sport Accessories
March 11, 2026
8:26 pm
Beginner’s Guide to Korean Skincare: Simple Steps for Healthy, Glowing Skin
March 11, 2026
8:26 pm

ज्वैलरी शॉप से 6 लाख के मंगलसूत्र चोरी, महिला ने कस्टमर बनकर की वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

