सिरोही। स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के फूलाबाई खेड़ा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान अचपुरा कोटड़ा निवासी झूमी के रूप में हुई है, जो बृजेश कुमार की पत्नी थी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घटना की सूचना मिलते ही स्वरूपगंज पुलिस के सहायक उप निरीक्षक रामनाथ सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली और मौका मुआयना किया। इसके बाद शव को स्वरूपगंज सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, झूमी कुछ दिन पहले ही अपने पिता के घर आई थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इस संबंध में मृतका के ससुराल वालों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम भी करवाया जा सकता है। विवाहिता की मौत के कारणों की जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Darknet Market Lists
March 11, 2026
3:29 pm
Ehrliche Erfahrungen über Gambling sowie Tipps
March 11, 2026
3:23 pm
Learn How To Handle DTCP-IP Files With FileViewPro
March 11, 2026
3:20 pm

पीहर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

