पाली। जिले के पुनायता औद्योगिक एरिया में स्थित ट्रीटमेंट प्लांट संख्या 6 पर हवाई हमला होने की मॉक ड्रिल बुधवार धड़ाम करीब चार बजे की गई। जिसमें पुलिस प्रशासन से लेकर हर महकमा अलर्ट नजर आया। हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर दमकल, बचाव दल, पुलिस प्रशासन को टीम पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस में तुरंत हॉस्पिटल पहुँचाया गया। हॉस्पिटल में घायलों को भर्ती करने से लेकर उनका उनका नाम पता नोट करने तक की मॉक ड्रिल की गई। जिसमें बताया कि कुल 9 घायलों को हॉस्पिटल लाया गया। जिनसे से एक की मौत हो गई। एक घायल को जोधपुर रेफर किया गया। जिला कलेक्टर ln मंत्री की अगुआई में मॉक ड्रिल का सफल अभ्यास किया गया। इस दौरान बरसात भी आ गई लेकिन बचाव दल में लगे लोगों का हौसला कम नहीं हुआ।

लेटेस्ट न्यूज़
Google pledges $6.8M for San Francisco program
February 7, 2026
9:17 pm
Answers about Relationships
February 7, 2026
9:17 pm
What would a lady in waiting in medieval times do all day?
February 7, 2026
9:16 pm

ट्रीटमेंट प्लांट पर हवाई हमले की मॉक ड्रिल; 9 घायलों को लाया हॉस्पिटल, एक की मौत
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

