बारां। जिले में जल संसाधन विभाग के एकाउंटेंट विकास हरसाना पर बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना गुरुवार रात सवा 10 बजे कोटा रोड स्थित नलका तिराहे के पास की है। विकास कार से कोटा रोड बेकरी पर खरीददारी करने जा रहे थे। इसी दौरान एक कार में सवार रविकांत मीणा, शिवभरत, हंसराज मीणा और दो अन्य बदमाशों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। हमले में विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाश उनकी जेब से 35 हजार रुपए से अधिक की नकदी लूटकर फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल विकास को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर डीएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाली थाना पुलिस ने अस्पताल में घायल के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Darknet Market Lists
March 11, 2026
3:29 pm
Ehrliche Erfahrungen über Gambling sowie Tipps
March 11, 2026
3:23 pm
Learn How To Handle DTCP-IP Files With FileViewPro
March 11, 2026
3:20 pm

जल संसाधन विभाग के एकाउंटेंट से लूट; कार सवार 5 बदमाशों ने चाकू से किए वार, कोटा में चल रहा इलाज
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

