डूंगरपुर। जिले के रामसागड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है। युवक के परिजनों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर न्याय की मांग की। झेलाना गांव का रहने वाला लोकेश 30 अप्रैल को मजदूरी के लिए घर से निकला था। वह घर नहीं लौटा। 2 मई को उसका शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला। परिजनों का आरोप है कि लोकेश की हत्या की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की थी। आज झेलाना गांव के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की जल्द जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़
file 0
December 2, 2025
11:02 pm
How Steel Studs Are Revolutionizing Indoor Architecture
December 2, 2025
9:45 pm
phim sex hang dau viet nam
December 2, 2025
1:32 pm
phim sex hang dau viet nam
December 2, 2025
7:28 am

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, परिजनों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान
