अलवर। दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर बूंदी में दहीखेड़ा में ट्रेलर के पावर ब्रेक लगाने के बाद पीछे आ रहा ट्रक उसमें घुस गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक अलवर के ढाकपुरी निवासी अकरम (35) पुत्र कालू थे। अकरम के ससुर सिरदार खां ने बताया- उनका दामाद ट्रक ड्राइवर है। बूंदी के पास 10 मई की रात करीब 10 बजे एक्सीडेंट हो गया। आगे वाले ट्रेलर ने पावर ब्रेक लगाया, जिससे पीछे से ट्रक तेजी से भिड़ गया। दामाद को गंभीर हालत में अलवर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 11 मई की रात को जयपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतक के तीन बेटी है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़
This Is Vegas Casino
February 9, 2026
12:31 am
Alles über Spinmama login und exklusive Bonusangebote
February 9, 2026
12:16 am
Answers about Hannah Montana
February 9, 2026
12:11 am
Coody in USA — Official distributor in USA & Canada
February 9, 2026
12:08 am

ट्रेलर में पीछे से घुसा ट्रक, ड्राइवर की मौत; जयपुर ले जाते समय तोड़ा दम, अचानक ब्रेक लगाने से हादसा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

