पाली। जिले में फाइनेंस कर्मचारी से मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। युवक को रविवार देर रात जिला हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक ने बताया कि दो-तीन बाइकों पर आए युवकों ने उसे रोका और पिटाई कर 25 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पीड़ित युवक मनवय सिंह (22) पुत्र रविंद्र सिंह ने बताया- मैं पाली के कोतवाली थाना इलाके में रहता हूं। नया गांव रोड स्थित एक फाइनेंस कम्पनी में काम करता हूं। रविवार शाम को कलेक्शन के रुपए लेने गया था। बाइक पर रात करीब 10.30 बजे शहर के पुराना बस स्टैंड मुख्य डाकघर के पास गली से आ रहा था। इस दौरान दो-तीन बाइक पर आए युवकों ने मुझे टोका। कहा- बाइक ठीक से चला। मैं रुका तो युवकों ने मारपीट कर दी। मेरे सिर में गंभीर चोट लगी। मेरे पास कलेक्शन के 25 हजार रुपए थे, आरोपी रुपए लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया- मैं उन युवकों को नहीं जानता। परिजन ने घायल मनवय को देर रात बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया। युवक के सिर में चोट लगी हुई थी। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी जिससे हकीकत सामने आ सके।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Animal Life
February 8, 2026
8:33 pm
Answers about Web Hosting
February 8, 2026
8:33 pm
Diyarbakır Escort, Diyarbakır Escort Bayanları, Diyarbakır Ofis Escort
February 8, 2026
8:31 pm
Answers about Celebrity Births Deaths and Ages
February 8, 2026
8:26 pm

युवक से लूट, पुलिस जुटी जांच में; बोला- फाइनेंस कम्पनी में काम करता हूं, कलेक्शन के रुपए लेकर आ रहा था
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

