टोंक। डिग्गी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को जयपुर-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे स्थित अविकानगर टोल प्लाजा के पास मिले अधेड़ के शव की पहचान हो गई है। यह शव अजमेर जिले के सरवाड़ थाना क्षेत्र का सुरेश उदावत का है। परिजनों के अनुसार सुरेश उदावत शराब का आदी था और ज्यादातर समय घर से बाहर रहता था। आज मीडिया के माध्यम से पता लगा कि मालपुरा अस्पताल में एक अधेड़ का शव रखा हुआ था। परिजन मालपुरा अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचकर उसकी शिनाख्त की । उसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ज्ञात रहे कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे भीलवाड़ा स्टेट हाईवे स्थित अविकानगर टोल प्लाजा के पास अधेड़ का शव पड़ा मिला था। उसकी पहचान नहीं होने से उसे मालपुरा अस्पताल की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवा दिया था। मालपुरा डीएसपी आशीष प्रजापत ने बताया कि मृतक के शव के पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी। उसके हाथ पर गुदे टैटू और मीडिया की सहायता से मृतक के परिवार जन मंगलवार को उसके परिजन मालपुरा अस्पताल पहुंचे और उसकी शिनाख्त की । डिग्गी थाना प्रभारी सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि शव की पहचान अजमेर जिले के सरवाड़ थाना क्षेत्र के दौराई निवासी सुरेश उदावत (40) पुत्र रूस्तम कंजर के रूप में हुई है। उसकी मौत के कारण क्या रहे है। इसके लिए मेडिकल टीम ने सेंपल लिए है। उसकी जांच आने के बाद पता लगेगा।

लेटेस्ट न्यूज़
Real-Life Use Cases for DREAM Files and FileViewPro
March 14, 2026
4:44 pm
Как подобрать идеального интернет-казино
March 14, 2026
4:43 pm
Examine This Report on copy maq
March 14, 2026
4:42 pm
Wakacje Z Dziećmi nie Muszą nas Zrujnować. są Sposoby na Oszczędności
March 14, 2026
4:38 pm

भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर मिले शव की हुई पहचान, अजमेर जिले के सरवाड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला था युवक; परिजन बोले- ज्यादा शराब पीता था
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

