Explore

Search

June 8, 2025 2:37 pm


ब्यावर पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा; 5 महिलाओं सहित 7 लोगों को किया गिरफ्तार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

ब्यावर। पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। जिला स्पेशल टीम और ब्यावर सिटी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अजमेर रोड स्थित एक मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से दो पुरुषों और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं में दो थाईलैंड की नागरिक हैं। बाकी तीन महिलाएं बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब की रहने वाली हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मकान में अवैध देह व्यापार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गोविंद मेघवाल और शिवराज सिंह घोष शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ब्यावर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में महिला पुलिस थाना ब्यावर की टीम भी शामिल थी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर