Explore

Search

February 7, 2026 10:41 pm


कार की टक्कर से एक की मौत, गंभीर घायल को जयपुर रेफर किया

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

दौसा। जिले में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में कार सवार एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनाक्रम गुरुवार देर शाम को हाईवे पर खैरवाल-भंडाना के बीच हुआ। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल को जयपुर रेफर किया गया है। सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल भूप सिंह बताया कि जयपुर से भरतपुर की ओर जाते वक्त कार सवार खैरवाल-भंडाना के पास होटल से पानी की बोतल लेने के लिए सड़क किनारे रुके थे। पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में यूपी के गोरखपुर निवासी इकबाल (35) की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक अभय दुबे घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतक इकबाल गोरखपुर के एक डॉक्टर का ड्राइवर बताया जा रहा है। इनके साथ एक महिला भी कार में सवार थी, जो डॉक्टर की ही कर्मचारी थी। ये जयपुर से सामान लेकर गोरखपुर जा रहे थे। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिनके पहुंचने के बाद शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई करवाकर शव सुपुर्द किया जाएगा।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर