बूंदी। जिले के गोठड़ा में ढाबा संचालक के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट के मामले में एएसपी चंचल मिश्रा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी की मांग पर की गई है। 10 मई की रात को हिडौली क्षेत्र के गोठड़ा में एक नशे में धुत व्यक्ति ने ढाबा संचालक और उसके भाई से झगड़ा किया। जिसके बाद व्यक्ति 112 वैन में पुलिस स्टाफ के साथ आया और ढाबा संचालक और उसके भाई से कथित तौर पर मारपीट की। पीड़ित भाइयों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने न केवल मारपीट की, बल्कि उनके गुप्तांग में पेट्रोल डालकर प्रताड़ित भी किया। इस मामले में पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। उन्होंने जिले के बाहर के अधिकारी से जांच कराने की मांग की। एएसपी चंचल मिश्रा अब पूरे प्रकरण की जांच करेंगी। वे अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपेंगी।

लेटेस्ट न्यूज़
Top Korean Skincare Ingredients You Should Know
March 11, 2026
9:43 pm
Diyarbakır Yeni Escort Nalan
March 11, 2026
9:41 pm
Diyarbakır Türbanlı Escort
March 11, 2026
9:40 pm

ढाबा संचालक से मारपीट के मामले में जांच अधिकारी नियुक्त; एएसपी चंचल मिश्रा को सौंपी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

