सीकर। जिले की खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमला करने वाले वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक शख्स पर जानलेवा हमला किया था और गाड़ी में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जयवीर (37) निवासी खाटूश्यामजी (सीकर) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि वह और उसका साथ सुवालाल पलसाना से आ रहे थे। इस दौरान गोवटी शराब ठेके के पास आरोपी राजपाल नेहरा और उसके साथियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने जयवीर और सुवालाल की बेरहमी से पिटाई की और उनकी गाड़ी को भी तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजपाल नेहरा को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Кузовной ремонт и покраска по требованию – гарантии в автосервисе
March 14, 2026
2:09 am
Where did you get information about your polytechnic exam center?
March 14, 2026
2:08 am
What are the release dates for Hot News – 1928?
March 14, 2026
2:08 am
2019 Porsche Panamera GTS Sport Turismo review: Powerful meets practical
March 14, 2026
2:07 am

जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार; गाड़ी रोककर की थी तोड़फोड़ व मारपीट, आरोपियों की तलाश जारी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

