डूंगरपुर। जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के बेरनिया गांव में एक युवक ने अपने ही घर में फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोवड़ा थाने के एएसआई वल्लभराम ने बताया कि बेरनिया गांव निवासी राहुल ननोमा (25) के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अन्दर राहुल ननोमा का शव लटका हुआ था। परिजनों ने बताया कि राहुल घर पर था और परिवार के लोग बाहर थे। जब उसकी मां घर के अन्दर आई तो घर में राहुल रस्सी के फंदे लटका हुआ था। बेटे को फंदे से लटका देख मां चिल्लाई जिस पर लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। एएसआई ने बताया कि शव को मौके से उठवाकर डूंगरपुर जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। जहां पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Our Favorite Microsoft Workplace Templates For Statements With Net Terms
March 13, 2026
11:03 pm
The Anatomy Of Rockingham Vape Store
March 13, 2026
11:03 pm
Making The Switch: Understanding Nicotine Ranges In Vapes And E-Liquids
March 13, 2026
11:01 pm
Can You Utilize A Blu Vape Charger For Njoy Vape Pen?
March 13, 2026
10:58 pm

युवक ने फंदे से लटककर किया सुसाइड, कारणों का नहीं हुआ खुलासा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

