श्रीगंगानगर। जिले में आज पदमपुर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 11 किलो 316 ग्राम अवैध डोडा पोस्त व 8 लाख 28 हजार रुपए की नगदी बरामद की है। पदमपुर थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार राणा ने बताया मुखबिर की सूचना पर गांव 24 बीबी सजनानगर में एक घर मे छापेमारी करते हुई एक घर से एक घर से अवैध डोडा पोस्त, नगदी इलेक्ट्रॉनिक कांटा पैकिंग करने वाली थालिया और मिक्सर ग्राइंडर बरामद किया है। वही मौके पर मिले व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम नरेश कुमार पुत्र केवल राम उम्र 28 साल निवासी पदमपुर बताया। आरोपी के घर की तलाशी लेने के दौरान पुलिस को घर से 11 किलो 316 ग्राम अवैध डोडा पोस्त व 8 लाख 28150 की नगदी बरामद हुई। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की जांच गजसिंहपुर थाना अधिकारी सिरकौर को सौंप गई है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी से प्रथम दृष्टया पूछताछ के दौरान सामने आया है कि आरोपी के पास से बरामद नगदी नशा बिक्री की राशि है। जिस पर उक्त राशि को राजसात कर लिया है। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आरोपी के इस तस्करी के नेटवर्क में शामिल और लोगों का भी पता लगाने में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Real-Life Use Cases for ANIM Files and FileViewPro
February 8, 2026
3:10 pm
How To Easily Open AAF Files With FileViewPro
February 8, 2026
3:01 pm
How To Fix AMC File Errors Using FileViewPro
February 8, 2026
2:59 pm

11 किलो डोडा पोस्त और 8 लाख की नगदी बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

