हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जंक्शन के दुर्गा मंदिर धर्मशाला में चोरी की वारदात सामने आई है। रायसिंहनगर निवासी मधुसूदन ने 7 मई की शाम को धर्मशाला में कमरा नंबर 12 किराए पर लिया था। रात 11 बजे कूलर लगाकर वह सो गया। सुबह जागने पर उसका बैग गायब मिला। धर्मशाला के सीसीटीवी फुटेज में कमरा नंबर 3 में ठहरे झुंझुनूं निवासी पंकज कुमार को रात 11:30 बजे के बाद मधुसूदन के कमरे में घुसते और बैग ले जाते हुए देखा गया। बैग में रोडेक फार्मा कंपनी की दो टैब, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कार की आरसी, 5 हजार 300 रुपए नकद और एक्सपेंसेज के बिल थे। चोरी के बाद आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल फोन से UPI के जरिए 49,000 रुपए बीकानेर में किसी व्यक्ति को ट्रांसफर कर दिए। जंक्शन पुलिस थाने में पंकज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एएसआई कृष्णलाल मामले की जांच कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
The Definitive Guide to Mens Chain Necklaces: Elevate Your Look
March 25, 2026
12:35 pm
PJ Office Warehouse
March 25, 2026
12:34 pm
Your Expert Overview regarding Advanced aviator game Gaming plus App Features
March 25, 2026
12:33 pm
Лучшее порно ТОП 100 смотреть онлайн и бесплатно
March 25, 2026
12:33 pm

धर्मशाला में साथी यात्री ने चुराया युवक का बैग, यूपीआई से 49 हजार रुपए भी ट्रांसफर किए; मुकदमा दर्ज
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

