भीलवाड़ा। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाइयों को अंजाम दिया जा रहा है,इसी के तहत बनेड़ा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर एक कार से बड़ी मात्रा में अवैध डोडा चूरा जप्त किया है।इस दौरान तस्कर पुलिस को पीछे आता देख मौके से भाग निकले। बनेड़ा थाना प्रभारी मूलचंद ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस गश्त और चेकिंग के दौरान एक डाउट होने पर एक ब्रेजा कार का पीछा किया। कार के ड्राइवर ने पुलिस को देख कुछ दूरी पर जाकर कार को बीच रास्ते में छोड़ी और भाग निकला। तलाशी लेने पर इसमें अफीम डोडा चूरा भरे 12 प्लास्टिक के कट्टे मिले।थाने लाकर इनका वजन करवाने पर ये 238 किलो 407 ग्राम पाया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए डोडा चूरा और कार को जप्त किया है,फिलहाल पुलिस तस्करों की तलाश में लगी है। अवैध डोडा चूरा तस्करों को पकड़ने के दौरान बनेड़ा थाना प्रभारी मूलचंद,एएसआई हरि सिंह,कांस्टेबल अजय सिंह,राम अवतार, प्रमोद कुमार,अशोक और देशराज शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़
osobiste online
February 8, 2026
1:16 pm
Learn How To Handle AMX Files With FileViewPro
February 8, 2026
1:04 pm
De populariteit van de Plinko in digitale goksector: Gids alsmede Demo
February 8, 2026
1:04 pm
No-Hassle VAC File Support with FileMagic
February 8, 2026
12:54 pm

पुलिस को डाउट हुआ तो किया कार का पीछा; तस्कर बीच रास्ते में कार छोड़कर भागे, तलाशी में मिला 238 किलो डोडाचूरा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

