Explore

Search

February 8, 2026 5:06 pm


बुजुर्ग महिला पर गिरा मकान का छज्जा, मौत; लोगों ने मलबे से निकालकर पहुंचाया हॉस्पिटल

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

राजाखेड़ा। धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में सोमवार सुबह वार्ड नंबर 16 की मनिहार गली में एक पुराने मकान का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में नीचे चबूतरी पर बैठी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला शजीरन मलबे के नीचे दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 7 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही छज्जा गिरने की तेज आवाज आई, आसपास के लोग मौके पर दौड़े और मलबे के नीचे दबी महिला को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल शजीरन को परिजन हाथठेले पर रखकर राजाखेड़ा के शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सा कर्मियों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस मकान का छज्जा गिरा, वह काफी पुराना और जर्जर स्थिति में था। कई बार मोहल्लेवालों ने मकान की मरम्मत कराने या खाली कराने की बात कही थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस या नगर पालिका की कोई टीम नहीं पहुंची थी। मोहल्लेवासियों ने खुद मलबा हटाया और शव को अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर मोहल्ले में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर