झालावाड़। जिले के एसआरजी जिला अस्पताल में सोमवार सुबह 5:30 बजे फैब्रिकेटेड वार्ड में आग लग गई। वार्ड की छत से धुआं निकलता देख मेडिकल स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई की। वार्ड में भर्ती सभी 50 मरीजों को सुरक्षित दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया। फैब्रिकेटेड वार्ड में यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी समेत चार अलग-अलग विभागों के मरीज भर्ती थे। आग पर काबू पाने के लिए झालावाड़ से दो और झालरापाटन से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। सुबह 7 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, वार्ड से धुआं निकलता रहा। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आग एसी सिस्टम के कॉर्नर से शुरू हुई। एक अटेंडर ने सबसे पहले आग की सूचना गार्ड को दी। अस्पताल प्रशासन इसे शॉर्ट सर्किट का मामला मान रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के डीन संजय पोरवाल और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंच गए।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Animal Life
February 8, 2026
8:33 pm
Answers about Web Hosting
February 8, 2026
8:33 pm
Diyarbakır Escort, Diyarbakır Escort Bayanları, Diyarbakır Ofis Escort
February 8, 2026
8:31 pm
Answers about Celebrity Births Deaths and Ages
February 8, 2026
8:26 pm

जिला अस्पताल के फैब्रिकेटेड वार्ड में लगी आग; 50 मरीजों को सुरक्षित निकाला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

