धौलपुर। जिले में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देश पर डीएसटी और थाना आंगई की टीम ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डीएसटी टीम प्रभारी प्रेमसिंह, कॉन्स्टेबल मुकेश और लोकेश शर्मा के साथ धौन्ध रोड स्थित खान में छापेमारी की। वहां से मुण्डपुरा निवासी रामबहादुर (47) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से एक ट्रैक्टर, कम्प्रेशर मशीन, दो लोहे की रॉड, 40 फीट कम्प्रेशर पाइप और ड्रिल मशीन जब्त की। आरोपी बिना किसी लाइसेंस या अनुमति के खान में पत्थर तोड़ रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खनन अधिनियम और वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना आंगई पुलिस का अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी है। मामले की जांच चल रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
When was Peninsula Daily News created?
March 12, 2026
5:39 pm
What is the definition of world news?
March 12, 2026
5:39 pm
The Ultimate Guide to Discerning escorts in dubai
March 12, 2026
5:36 pm
MacBook Pro M5 2025: The Ultimate Laptop You Can Buy With Cryptocurrency
March 12, 2026
5:36 pm

बिना लाइसेंस पत्थर तोड़ते एक आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर और मशीनें जब्त
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

