भीलवाड़ा। मनरेगा से काम कर पैदल घर लौट रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। घटना भीलवाड़ा के मांडल थाना इलके में रविवार दोपहर 12 बजे हुई। मांडल थाना प्रभारी राजपाल ने बताया- मांडल निवासी मंगनी देवी (64) पत्नी रामचंद्र खारोल रविवार दोपहर 12 बजे मनरेगा में कार्य कर पैदल ही अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान मांडल में एक तेज रफ्तार बाइक ने मंगनी देवी को टक्कर मार दी। हादसे में मंगनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें पहले मांडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में रविवार रात मंगनी देवी ने ट्रॉमा वार्ड में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। सोमवार को परिजन की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

लेटेस्ट न्यूज़
Советы по выбору идеальное онлайн-казино
March 16, 2026
1:53 pm
Business Applications for AST Files Using FileViewPro
March 16, 2026
1:52 pm
What Hollywood Can Teach Us Regarding Anti-aging skin care suggestions
March 16, 2026
1:52 pm
Compatible BWB File Viewer for Windows — FileViewPro
March 16, 2026
1:52 pm

तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर; मनरेगा में मजदूरी कर पैदल घर लौट रही थी, हॉस्पिटल में तोड़ा दम
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

