धौलपुर। जिले के मनियां थाना क्षेत्र में मंगलवार रात तेरे पुलिया के पास सड़क दुर्घटना हुई। उत्तर प्रदेश के सैंया से शादी समारोह में वीडियोग्राफी करके लौट रहे तीन युवकों की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रोहित पुत्र नेकराम, शालीग्राम (26) पुत्र पूरन सिंह और नेत्रपाल (20) पुत्र भूरी सिंह घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल धौलपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। शालीग्राम और नेत्रपाल को गंभीर स्थिति में हेल्थ सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक रोहित के शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
PJ Land
March 28, 2026
5:38 am
Top 10 API Testing Tools in 2025: Comparing Chart PDF
March 28, 2026
5:37 am
ChatGPT Level best Remind Length
March 28, 2026
5:37 am
How to Register Cyberspace Download Coach IDM on PC or Mac
March 28, 2026
5:37 am

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वीडियोग्राफर की मौत; दो घायल अस्पताल में भर्ती
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

