धौलपुर। जिले के नगला भगत गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने गांव के सार्वजनिक रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि गांव में एक सार्वजनिक रास्ता है, जिस पर एक महिला ने मकान बना लिया है। यह वही स्थान है जहां पहले भी अतिक्रमण किया गया था। प्रशासन ने पहले इस अतिक्रमण को हटाया था। लेकिन फिर से इस जगह पर कब्जा कर लिया गया है। महाराज सिंह, महेश, ज्ञाती राम, कुमर सैन और कृष्ण कुमार समेत कई ग्रामीणों ने इस ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस अतिक्रमण से आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने कलेक्टर से सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़
tambroker 24o
February 9, 2026
3:39 am
Prisvärd rörmokare
February 9, 2026
3:38 am
Strategic Overview concerning Casino spinmacho plus Winning Tactics
February 9, 2026
3:35 am

नगला भगत गांव में अतिक्रमण की शिकायत; ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सार्वजनिक रास्ते से अवैध कब्जा हटाने की मांग
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

