चूरू। चूरू-बिसाऊ रोड पर खासोली गांव के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में एक मैकेनिक गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे गांव के पास स्थित पानी के प्लांट के सामने सड़क किनारे घायल अवस्था में देखा तो तुरंत निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान खासोली निवासी सुनील कुमार प्रजापत (26) के तौर पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना के एएसआई गिरधारीलाल सैनी और अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल भींवाराम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। सुनील की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही हादसे का कारण और वाहन की पहचान हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Prisvärd rörmokare
February 9, 2026
3:38 am
Strategic Overview concerning Casino spinmacho plus Winning Tactics
February 9, 2026
3:35 am
Apakah Hotogel Situs Togel Online Terpercaya?
February 9, 2026
3:24 am

सड़क किनारे मिला घायल मैकेनिक; गंभीर हालत में बीकानेर रेफर, पुलिस कर रही मामले की जांच
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

