श्रीगंगानगर। जिले के घड़साना पुलिस ने अवैध नशे के मामले में एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 30.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। तस्करी में इस्तेमाल की गई कार जब्त की गई है। यह कार्रवाई घड़साना थाना पुलिस ने रोजड़ी चौराहे पर की। थाना अधिकारी महावीर विश्नोई ने बताया कि पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रोजड़ी चौराहे पर नाकाबंदी की गई थी। बीकानेर की ओर से एक कार आती दिखाई दी। कार को रुकने का इशारा किया गया। चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर कार को रोका। कार की तलाशी ली गई। तलाशी में 30.50 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। कार में एक पुरुष और एक महिला सवार थे। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सरबजीत सिंह और राणो बाई बताया। सरबजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह उम्र 25 साल निवासी अनूपगढ़ व राणो बाई उर्फ राणी पत्नी मनजीत सिंह उम्र 36 साल निवासी चक 27 ए, थाना अनूपगढ़ बताया। पुलिस ने दोंनो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि हेरोइन कहां से लाई गई और कहां पहुंचाई जानी थी।

लेटेस्ट न्यूज़
Where Is The very Best 7 Vape Shop?
March 16, 2026
5:17 am
Inground vs Above-Ground Pools: What a Pool Builder Recommends
March 16, 2026
5:16 am
Common Misconceptions About Hostess Bars
March 16, 2026
5:15 am
A Secret Weapon For learn qaida noorania with sound
March 16, 2026
5:13 am

तस्करी के आरोप में महिला-पुरुष गिरफ्तार; पुलिस को देख भगाने लगे कार, घेराबंदी कर पकड़ा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

