धौलपुर। जिले के राजाखेड़ा में सड़क हादसे में घायल हुए युवक ने आगरा के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की पहचान बरेहमोरी निवासी भभूति के रूप में हुई है। 17 मई को भभूति अपने चचेरे भाई श्याम सुंदर के साथ एक दोस्त की बारात में जा रहा था। आम का पुरा गांव के पास दोनों ने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी की। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। भभूति की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे पहले जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन भभूति को आगरा के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का शव जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया है। परिजनों की अनुमति के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़
One App for All ICE Files – FileMagic
March 13, 2026
3:42 pm
Best Online Vape Store To Purchase Vaporizers On Sale! – Slick Vapes
March 13, 2026
3:31 pm
Afraid To Stop Smoking?
March 13, 2026
3:28 pm
Развал схождение адреса в сервисе – условия в Москве
March 13, 2026
3:27 pm

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

