भीलवाड़ा। आंधी तूफान और बारिश के बाद दीवार गिरने से एक महिला और दो बच्चों बच्चे घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में लाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने महिला और एक बालक को मृत घोषित कर दिया। मामला चित्तौड़ के साडास थाना क्षेत्र का है यहां तेज हवा, अंधड़ और बारिश के बाद एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। हादसे में दीवार के पास बैठी शायरी उर्फ शांति ( 50 ) पत्नी मगना भील ओर दीवार के आस- पास खेल रहे बच्चे सूरज (7 ) पिता सुरेश भील , राजू उर्फ रतन (12 ) पिता कैलाश भील गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद परिजन और ग्रामीण उन्हें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज के लिए लेकर आए।जहां ड्यूटी डॉक्टर ने शायरी और सूरज को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद साडास थाना पुलिस भीलवाड़ा पहुंची और आज इनका पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़
De populariteit van de Plinko in digitale goksector: Gids alsmede Demo
February 8, 2026
1:04 pm
No-Hassle VAC File Support with FileMagic
February 8, 2026
12:54 pm
Instantly Preview and Convert VOX Files – FileMagic
February 8, 2026
12:43 pm
tambroker 45I
February 8, 2026
12:42 pm

आंधी-बारिश से गिरी दीवार, दो की मौत, घर के बाहर खेल रहे थे बच्चे
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

