श्रीगंगानगर। जिले के श्रीकरणपुर रेलवे स्टेशन के पास बीती रात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। शव क्षत-विक्षत हालत में था। पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत ट्रेन से कटने से हुई। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर घटना की जांच शुरू की। जांच के दौरान शव के पास एक मोटरसाइकिल मिली, जिसका नंबर RJ 13 SQ 1310 है। इसी के आधार पर युवक की पहचान की गई। मृतक की शिनाख्त श्रीकरणपुर के गांव 32 एच निवासी गगन नायक के रूप में हुई है। शव के पास से एक मोबाइल फोन और शराब की बोतल भी मिली है। शव को श्रीकरणपुर के राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। यह भी जांच की जा रही है कि मृतक किसी मानसिक तनाव में था या नहीं। लोगों का कहना है कि यह इलाका सुनसान रहता है, जहां नशेड़ी और असामाजिक तत्वों की आवाजाही रहती है। कुछ लोगों ने बताया कि रात को ट्रेन की तेज आवाज के साथ कुछ हलचल महसूस हुई थी, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि ऐसा हादसा हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
По какой причине зеркала официального сайта зума казино официальный необходимы для всех игроков?
February 8, 2026
5:04 pm
Enjoy Benefits From A Healthcare Staffing Agency
February 8, 2026
5:01 pm
Podrobný průvodce pro mostbet online a mostbet promo code a instrukcí na mostbet app.
February 8, 2026
4:59 pm
Что нужно знать о бонусах онлайн-казино казино вован
February 8, 2026
4:57 pm

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव; पटरियों के पास मिली बाइक, गाड़ी के नंबर से हुई पहचान
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

