सीकर। जिले में पुलिसकर्मी ने एक महिला को समय रहते सुसाइड करने से बचा लिया। पुलिसकर्मी अपने घर जा रहे थे। इस दौरान फाटक के पास रेलवे पटरी पर महिला लेटे हुए दिखाई दी। पुलिसकर्मी ने उसे खींचकर जान बचाई। महिला ने सुसाइड की बात कही, तब उसे समझाकर उसके घर भेजा गया। महिला की जान बचाने वाले कोतवाली पुलिस के ड्राइवर विजेंद्र शर्मा है। उन्होंने बताया- ड्यूटी से फ्री होकर आज सुबह 6 बजे के करीब घर जा रहे थे। जब वह पुरोहित जी की ढाणी फाटक के पास पहुंचे। तब फाटक बंद था। अचानक उनकी नजर रेलवे पटरी के पास एक महिला की तरफ गई। वह ट्रेन आने के पहले रेलवे पटरी पर लेट गई। ऐसे में महिला को तुरंत पटरी से साइड में खींचा। महिला से सुसाइड का कारण पूछा। उसने बताया कि वह गृह क्लेश से परेशान थी। महिला की उम्र करीब 60 साल है। परिवार के लोगों को मौके पर बुलाया गया। परिवार का कहना है कि महिला मानसिक रोगी है। आज सुबह 5 बजे के करीब घर से निकल गई थी। इसके बाद से उसकी तलाश कर रहे थे।

लेटेस्ट न्यूज़
Tech or Healthcare?
September 17, 2025
1:59 am
Why Rebalancing Matters
September 17, 2025
1:27 am
From Artificial Intelligence to Renewable Energy
September 17, 2025
1:10 am
Which Strategy Fits Your Portfolio?
September 17, 2025
12:56 am

महिला सुसाइड करने रेलवे पटरी पर लेटी, पुलिसकर्मी ने बचाया, परिवार के साथ घर भेजा


Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान