सवाई माधोपुर। जिले के पुराने शहर में दिनदहाड़े हत्या का मामला सामने आया है यहां मंगेतर नहीं अपनी प्रियतमा की गला रेट कर हत्या कर दी घटना के बाद मंगेतर की ओर से ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी गई जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सबको अपने कब्जे में लिया कोतवाली थाना पुलिस की ओर से मंगेतर इकबाल(28) पुत्र मोहम्मद यासीन को डिटेन कर लिया। वहीं मृतका शहनाज़ पुत्री सलीम के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।फिलहाल CO सिटी उदय सिंह युवक इकबाल से पूछताछ में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार इकबाल पेंटर है, जो मकानों में पेंट का काम करता था। शहनाज़ से उसकी सगाई हुई थी। दो महिने पहले शहनाज़ के घरवालों ने इकबाल की सगाई तोड़ दी थी। जिससे इकबाल नाराज था। प्राइमा फेसी पूछताछ में इकबाल ने बताया कि वह शहनाज़ से सच्चा प्यार करता था और शहनाज़ को किसी और का होते हुए नहीं देख सकता है। इकबाल ने शहनाज़ से कई बार घर से भागने के लिए भी बोला, लेकिन शहनाज़ ने मना कर दिया। जिसके बाद इकबाल ने मौका पाकर शहनाज़ का गला रेतकर हत्या कर दी। हालांकि फिलहाल पुलिस की ओर से अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़
Unleash Your Edge: The Definitive Guide to Silver Necklace Male Styles
March 25, 2026
9:27 am
Cheap Jewelry vs. Premium Pendants: My Upgrade Story
March 25, 2026
9:26 am
32GB Android Phones – How Much RAM Do They Have?
March 25, 2026
9:24 am
From Regret to Relief: Finding My Perfect the brand Net Circle Prescription Glasses
March 25, 2026
9:21 am

मंगेतर ने सगाई टूटने पर की युवती की हत्या, पुलिस ने युवक को किया डिटेन
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

