जयपुर। जिले में दिनदहाड़े एक राहगीर से लूट का मामला सामने आया है। बदमाश ने ब्लेड दिखाकर डराया। फिर डरा धमकाकर जेब से मोबाइल निकालकर बदमाश फरार हो गए। सिंधीकैंप थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया- लूट की वारदात मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी बंशीलाल शर्मा (54) के साथ हुई। गुरुवार शाम करीब 4 बजे वह स्टेशन रोड सिंधीकैंप से जा रहे थे। इसी दौरान दो बदमाशों ने उनको रोक लिया। बदमाशों ने अपनी जेब से ब्लेड निकालकर डराया-धमकाया। मारने की धमकी देकर जेब में रखा मोबाइल निकाल लिया। मोबाइल लूटकर दोनों बदमाश फरार हो गए। पीड़ित राहगीर ने सिंधीकैंप थाना पुलिस को लूट की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के साथ लुटेरों की तलाश में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़
My Upgrade Journey: From Budget to Premium Mail-Order Prescription Glasses
March 25, 2026
9:27 am
Unleash Your Edge: The Definitive Guide to Silver Necklace Male Styles
March 25, 2026
9:27 am
Cheap Jewelry vs. Premium Pendants: My Upgrade Story
March 25, 2026
9:26 am
32GB Android Phones – How Much RAM Do They Have?
March 25, 2026
9:24 am

दिनदहाड़े युवक से लूट; ब्लेड दिखाकर डराया-धमकाया, जेब से मोबाइल निकालकर भागे
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

