डूंगरपुर। कोतवाली पुलिस ने घर से जेवर चोरी के मामले में 50 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमला यादव से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर बरामद कर लिए गए हैं। घटना 10 मई की है। रेखा खराड़ी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रेखा का परिवार रेटा गांव में शादी समारोह में गया था। अगले दिन जब वे लौटे तो पड़ोसियों ने बताया कि उनके घर की पिछली खिड़की टूटी हुई है। जांच में पता चला कि पेटी में रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे। कोतवाली थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की। आरोपी कमला यादव फतेहपुरा में पीड़ित परिवार के पड़ोस में ही रहती थी। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Why Ignoring Axial Flow Fan Will Cost You Sales
February 13, 2026
1:08 am
Open XSF Files Without Extra Software
February 13, 2026
1:08 am
How Divorce Mediation Works
February 13, 2026
1:04 am
Peptides For Fat Burning: Things To Know
February 13, 2026
1:03 am

सूने घर से जेवर चोरी, पड़ोस में रहने वाली महिला निकली चोर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

