जयपुर। जिले के डोल का बाढ़ वन क्षेत्र को बचाने के लिए पिछले एक महीने से प्रदर्शन हो रहे हैं। लोगों ने शुक्रवार शाम को जवाहर सर्किल, वर्ल्ड ट्रेड पार्क, गौरव टावर जैसे 10 प्रमुख स्थानों पर जंगल की कटाई का विरोध किया। डोल का बाढ़ संघर्ष समिति के सभी साथियों ने बैनर लेकर सड़क किनारे खड़े हो जंगल बचाने की मांग की। दरअसल, प्रदर्शनकारी रीको से तुरंत डोल का बाढ़ जंगल की कटाई रोकने और पीएम यूनिटी मॉल की योजना को दोबारा डिजाइन करने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें प्रदर्शन करने से रोक रही है। शौर्य गोयल ने बताया- हम निर्माण स्थल में बिना प्रवेश किए शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं। पास के एक मंदिर परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं। मगर पुलिस फिर भी इस प्रदर्शन को दबाने का प्रयास कर रही है। पुलिस लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही है और लोगों को डराया धमकाया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about TV Shows and Series
March 11, 2026
8:27 pm
What sort of news and media does the ‘This Is Grimsby’ website publish?
March 11, 2026
8:27 pm
Essential Range Rover Sport Accessories
March 11, 2026
8:26 pm
Beginner’s Guide to Korean Skincare: Simple Steps for Healthy, Glowing Skin
March 11, 2026
8:26 pm

जंगल बचाने के लिए प्रदर्शन; सड़क किनारे पेड़ों की कटाई रोकने की मांग की, पुलिस पर आंदोलन दबाने के आरोप
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

