अलवर। शहर के निकट वैशाली नगर थाना क्षेत्र के मन्नाका गांव में खेत के रास्ते को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच शुक्रवार रात करीब 8 बजे लाठी फर्सी चल गई। जिसमें करीब 12 जने घायल हो गए। गंभीर घायलों में काडा खान, ताहिर, शालीम, आरिफ और महिला वरिशा खान हैं। सभी को सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। वैशाली नगर थाना पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइश कर शांत कराया। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। पीड़ित काडा खान ने बताया कि उनके परिवार के चाचा और ताऊ के खेत आसपास हैं। खेत तक जाने का रास्ता साझा है। लेकिन दूसरे पक्ष के शेर खां, सन्नू, आमीन, टेलर और हैदर ने रास्ता बंद कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। थाना अधिकारी गुरुदत्त सैनी ने बताया कि मामला एक ही परिवार के दो पक्षों का है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। अभी तक किसी पक्ष ने लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

लेटेस्ट न्यूज़
Essential Range Rover Sport Accessories
March 11, 2026
8:26 pm
Beginner’s Guide to Korean Skincare: Simple Steps for Healthy, Glowing Skin
March 11, 2026
8:26 pm
Your Complete Guide to Australia’s Top Online Gaming Destination, Royal Reels Casino
March 11, 2026
8:25 pm
Answers about News Television
March 11, 2026
8:24 pm

खेत में दो पक्षों में झगड़ा, 12 जने घायल; 5 गंभीर घायलों को जिला अस्पातल में भर्ती कराया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

