धौलपुर। सैंपऊ कस्बे के धौलपुर मार्ग स्थित ऑटो स्टैंड के पास एक मोबाइल दुकान में बीती रात अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान के मालिक सुनील कुमार ने बताया कि आग में ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए रखे मोबाइल और नए मोबाइल जल गए। इसके अलावा रिपेयरिंग का सामान, नकद राशि और दुकान का फर्नीचर भी आग की चपेट में आ गया। परौआ निवासी सुनील के अनुसार आग से करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सबसे बड़ी चिंता ग्राहकों के मोबाइल जलने की है। ग्राहक अब मोबाइल के पैसे मांग रहे हैं, जिससे दुकानदार परेशान हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
Give up Smoking Timeline: What Happens Whenever you Give up?
March 15, 2026
6:49 pm
DV File Conversions: When To Use FileViewPro
March 15, 2026
6:44 pm
An IG Profile Account Is Associated to an FB Account — Precisely What Ought To You Execute?
March 15, 2026
6:40 pm
Make Money Online With These Some Tips!
March 15, 2026
6:38 pm

मोबाइल शॉप में शॉर्ट सर्किट से आग; एक लाख का नुकसान, ग्राहकों के मोबाइल भी जले
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

