अजमेर। जिले के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित परिवार की रिपोर्ट पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला ने शिकायत देकर बताया कि अपने पति सहित गांव गई हुई थी। बच्चे घर पर ही थे। तभी रात्रि में एक युवक घर में घुसा और 17 साल की बेटी के साथ रेप किया गया। इसी बीच बेटे ने उन्हें फोन कर सूचना दी थी। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि इसके बाद उन्होंने अपने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। तभी बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पीड़िता ने परिवार को बताया कि आरोपी से उसके इंस्टाग्राम पर बात हुई थी। जो कि उसे परेशान कर रहा था। आदर्श नगर थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Show Vest: The Perfect Blend of Style and Feature for Performers
March 15, 2026
3:23 pm
Казино Allwin слоти, бонуси та огляд для гравців з України
March 15, 2026
3:23 pm
FileViewPro: The Universal Opener for DPG and More
March 15, 2026
3:19 pm
1xbet 1хБет букмекерская контора БК 1xbet Ставки на спорт онлайн Вход на официальный сайт
March 15, 2026
3:14 pm

शराब के नशे में नाबालिग से रेप; पीड़िता की चिल्लाने पर पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

