Explore

Search

February 12, 2026 8:38 pm


ईमित्र की दुकान में चोरी; गल्ले से 45 हजार रुपए लेकर भागा, दुकानदार को शटर आधा खुला मिला

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। शहर के विज्ञान नगर इलाके की एक दुकान में चोरी होने का मामला सामने आया है। बदमाश दिन-दहाड़े दुकान का शटर ऊंचा करके अंदर घुसा और गल्ले का लॉक तोड़कर 45 हजार की नगदी लेकर भाग गया। दुकानदार नवाज पढ़ने गया था। दुकानदार अयान ने बताया- उनकी उड़िया बस्ती में ईमित्र की दुकान है। वह शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे दुकान का शटर गिराकर नवाज पढ़ने मस्जिद में गया था। डेढ़ घंटे बाद वापस लौटा तो शटर आधा ऊंचा था। गल्ला खुला हुआ था। चोर गल्ले का लॉक तोड़कर 45 हजार की नगदी चोरी करके ले गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश चोरी करता दिखाई दिया है। गल्ले में बिल, ऑन लाइन ट्रांजैक्शन की रकम रखी हुई थी। विज्ञान नगर थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया गया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर