Explore

Search

July 2, 2025 5:00 am


पुष्कर घाटी में फंदे पर लड़की शव लटका मिला, घटनास्थल पर मिले खून के धब्बे और डंडा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

पुष्कर। पुष्कर-अजमेर मार्ग पर पुष्कर घाटी में सड़क किनारे बनी सांझी छत पर सोमवार सुबह लड़की शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर खून के धब्बे और एक लकड़ी का डंडा मिला है। वहीं एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। जिसमें प्रेम-प्रसंग का जिक्र है। सूचना पहुंची पुष्कर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मॉर्च्युरी में रखवाया है, वहीं सुसाइड नोट को कब्जे में लिया।

पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया-17 वर्षिय लड़की की पहचान कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने बताया- मौके पर दो स्थानों पर खून के धब्बे मिले है। वहीं एक लकड़ी का डंडा भी बरामद किया गया है। हत्या और सुसाइड के एंगल से मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। लड़की के शव को पुष्कर राजकीय चिकित्सालय की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर