पाली। जिले में बगड़ी नगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने को लेकर कार्रवाई करते हुए 57.38 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बगड़ी थाने के SHO भंवरलाल जेवलिया ने बताया कि बगड़ी नगर से सज्जनपुर जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक को शक के आधार पर रोका। जिससे वह घबरा गया। तलाशी में उसके पास से 57.38 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसको लेकर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर ब्यावर जिले के झूठा गांव के देवासियों का बास निवासी 28 साल के ओमाराम पुत्र रेवतराम को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से अवैध अफीम जब्त की। बता दे कि मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम लगाने के लिए पाली पुलिस पिछले कुछ समय से अभियान चला रही है। जिसके तहत मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को पकड़ने को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Animal Life
February 8, 2026
8:33 pm
Answers about Web Hosting
February 8, 2026
8:33 pm
Diyarbakır Escort, Diyarbakır Escort Bayanları, Diyarbakır Ofis Escort
February 8, 2026
8:31 pm
Answers about Celebrity Births Deaths and Ages
February 8, 2026
8:26 pm

अफीम के साथ युवक गिरफ्तार; नाकाबंदी के दौरान युवक को रोका तो घबराया, तलाशी में मिली अफीम
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

