कोटा। जिले की कैथून थाना पुलिस ने 3 बकरी चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 36 बकरियां बरामद की है। तीनों आरोपी झालावाड़ जिले के रहने वाले है। 22 मई को दिन-दहाड़े जाखोड़ा गांव के एक घर के बाहर से बकरियां चोरी कर फरार हुए थे। कैथून थाना एसआई सुरेश कुमार ने बताया- 24 मई को जाखोड़ा गांव निवासी फरियादी ने थाने में शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि 22 मई की सुबह 11-12 बजे घर पर बकरियां छोड़कर गया था। करीब आधे घंटे बाद वापस लौटा तो बकरियां गायब थी। फरियादी ने बंबोरी कला निवासी मुरारी पर चोरी का शक जाहिर किया। पहले मुरारी फरियादी के पास बकरियां चराने (हाली) का काम करता था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु की। आने जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुरारी पर नजर रखी। जिसके बाद मुरारी नायक (31) निवासी गांव बरडगवालिया थाना खानपुर सुरेंद्र खटीक (29) व भंवरलाल माली (47) निवासी गांव हरिगढ़ थाना पनवाड़ जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया उनके कब्जे से लोडिंग पिकअप व चोरी की गई 36 छोटी बड़ी बकरियां बरामद की है। मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Animal Life
February 8, 2026
8:33 pm
Answers about Web Hosting
February 8, 2026
8:33 pm
Diyarbakır Escort, Diyarbakır Escort Bayanları, Diyarbakır Ofis Escort
February 8, 2026
8:31 pm
Answers about Celebrity Births Deaths and Ages
February 8, 2026
8:26 pm

3 बकरियां चोर गिरफ्तार, दिन-दहाड़े घर के बाहर से पिकअप में डालकर लेकर गए थे
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

