भीलवाड़ा। जिले की बड़लियास थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के बाद अवैध बजरी परिवहन करते हुए दो जेसीबी और चार ट्रैक्टर जब्त किए। बड़लियास थाना प्रभारी जेठमल ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में भीलवाड़ा में लगातार अवैध बजरी परिवहन और खनन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत डीएसटी से सूचना मिली थी कि जितिया गांव में कोठारी नदी के निकट अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है। इसी के तहत एक टीम का गठन किया गया, इस टीम ने जितिया कोठारी नदी में दबिश देकर अवैध बजरी खनन और परिवहन करते हुए दो जेसीबी और चार ट्रैक्टर जप्त किए है । पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए माइनिंग डिपार्टमेंट को सूचित किया है। अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई के दौरान डीएसटी प्रभारी महेंद्र सिंह, बड़लियास थाना प्रभारी जेठमल, हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार, कॉन्स्टेबल रवि कुमार, रजनीश, संदीप कुमार शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़
Situs bokep yang bisa di tonton di warnet?
February 8, 2026
6:46 pm
Live Casino Bonus Offers | Top UK Live Casinos with Best Bonuses
February 8, 2026
6:40 pm
Приложение казино cryptoboss casino на Андроид: комфорт игры
February 8, 2026
6:33 pm
Peru’s Kuczynski takes federal agency with a vow to oppose inequality
February 8, 2026
6:33 pm

अवैध बजरी खनन पर पुलिस की रेड; 2 जेसीबी, 4 ट्रैक्टर जप्त, माइनिंग डिपार्टमेंट करेगा आगे कार्रवाई
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

